महाभारत के शकुनी मामा नहीं रहे, हार्ट फेल होने से हुआ गूफी पेंटल का निधन

नयी दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी दुख की खबर है। ‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया. एक्टर की मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है। एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। गुफी पेंटल पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और आईसीयू में रहे। वहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। हालांकि गुफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर से उनकी मौत हो गई।

लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार आज दोपहर अंधेरी में होगा। बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। गुफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गुफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने की।Gufi Paintal का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गुफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close