VIDEO:दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी वारदात: मां ने बेटे के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, शव के किए कई टुकड़े….आरोपी ने कहा..

दिल्ली: पांडव नगर में सोमवार को श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस सामने आया। एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। रात के वक्त मां और बेटा टुकड़े फेंकने जाते थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को इस घटना के CCTV फुटेज जारी किए हैं। हत्या करीब 6 महीने पहले जून में की गई थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV में बेटा बैग ले जाता दिखाई दिया

फुटेज में रात करीब 12.44 पर दीपक हाथ में एक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे मां पूनम भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि ये उन ट्रिप्स में से एक की फुटेज हैं, जिनमें वो टुकड़े फेंकने के लिए रात में जाते थे। दिन की भी एक फुटेज सामने आई है, पुलिस का कहना है कि इसमें वे टुकड़े फेंकने के लिए जगह की तलाश करने निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखे विडियो….

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अंजन दास आशिक मिजाज किस्म का शख्स था। उसके कई औरतों से संबंध थे। वह अक्सर कई-कई रात घर नहीं लौटता था। इतना ही वहीं, वह अक्सर औरतों को घर पर भी लेकर आ जाता था। इस दौरान पत्नी पूनम और बेटा दीपक टोकता तो अंजन दास हिंसक व्यवहार पर उतर आता था। अंजन दास के औरतों से अवैध संबंध को विरोध करने पर कई बार उसने पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक को पीटा भी था। अंजन दास के अवैध संबंधों की वजह से पूनम बहुत परेशान रहती थी। पति की हरकतों को लेकर कई बार पत्नी पूनम ने बेटे दीपक के साथ चर्चा की थी। अंजन की हरकतों की वजह से दोनों हत्याकांड की पूरी साजिश रची और मई, 2022 के अंतिम सप्ताह में अंजाम दिया।

Related Articles

close