सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन: पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि. मां ने सेहरा पहना किया विदा,नम हुईं हर आंख

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं। उनके फेवरेट ट्रैक्टर से उनकी शव यात्रा निकाली गई है। थोड़ी देर में श्मशान की बजाय खेत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

घर से बेटे का शव अब अंतिम यात्रा पर निकला तो मां की आवाज ने सभी को अंदर तक हिला दिया। पिता के आंखों से आंसू बहे जा रहे हैं। मां ने आखिरी बार बेटे के बाल को संवारा और उसे चूमा तो पिता बेटे की पगड़ी पहनाकर एक टक उसे निहारते रहे। फैंस अपने चहेते स्टार की आखिरी विदाई देख इमोशनल हो गए हैं। पूरा गांव नारों से गूंज उठा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेवरेट ट्रैक्टर पर अंतिम यात्रा

मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट ट्रैक्टर पर निकली है। अपने कई पंजाबी गानों में उन्होंने इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। उन्हें इससे इतना लगाव था कि इसे मोडिफाई करवाकर घर पर रखे हुए थे और जब भी मन होता इसे लेकर खेतों की ओर निकल जाते थे।

हर आंख हुई नम

अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक पाने बड़ी संख्या में उनके फैंस उमड़ पड़े हैं। लोग काफी भावुक हैं। कुछ फैंस ने तो अपनी बॉडी पर मूसेवाला का टैटू तक बनवा रखा है। घर से अंतिम संस्कार वाली जगह तक पैर रखने की जगह नहीं बची है। फैंस सिद्धू भाई अमर रहे के नारे लगा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि राज्य सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे हुई घटना

रविवार को मनसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला अपने साथियों के साथ एसयूवी से जा रहे थे। उस दौरान हमलावरों ने उनके वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में घायल हुए सिद्धूवाला को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। पंजाब पुलिस के प्रमुख वीके भावरा ने इसे गैंगवॉर का नतीजा बताया था

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close