जवान शहीद: बड़ा नक्सली हमला, 1 जवान शहीद, एक की हालत नाजुक, माइंस सिक्युरिटी में लगे जवान IED ब्लास्ट में उड़े

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में आज नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है। शपथ ग्रहण के ठीक पहले बड़ी नक्सली वारदात हुई है। नक्सली हमले में एक जवान शहीद हो गया है, वहीं दूसरा जवान घायल हो गया है। ये हमला उस वक्त हुआ, जब जवान रूटिन सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान आमदाई माइंस में नक्सलियों प्रेसर बम ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद और एक घायल है।

घटना नारायणपुर के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदाई लौह अयस्क खदान की है। आमदाई माइंस में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें CAF से एक जवान शाहीद हो गया हैं, जबकि CAF का एक जवान गंभीर तौर पर घायल है। घायल का उपचार छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें नक्सलियों ने पूर्व में ही आमदाई माइंस क्षेत्र में जगह-जगह IED लगाने की बात कहते हुए चेतावनी जारी की थी। पूरी घटना जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। मामले की पुष्टि जिला के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने की है। नक्सली वारदात में शहीद जवान का नाम कमलेश साहू है जो CAF का जवान है। जांजगीर के हसौद का रहने वाला कमलेश साहू CAF में पोस्टेड था और फिलहाल माइंस की सिक्युरिटी में ड्यूटी लगी थी। घायल जवान का नाम विनय कुमार, बालोद जिला ग्राम सोनपुर निवासी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close