थाना प्रभारी सस्पेंड : युवक से मारपीट करना पड़ा महंगा, मुख्यालय ने किया निलंबित

रांची । जिले के अरगोड़ा थाना में पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट को विभाग ने गंभीरता से लिया है। युवक से मारपीट करने के आरोप में अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं ब्रिज कुमार मिश्र को अरगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है.

क्या है मामला

15 जून को विनोद कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया था कि अरगोड़ा थाना प्रभारी संजय प्रसाद और मुंशी उपेंद्र ने उसके साथ मारपीट किया था. इस मारपीट के दौरान काफी चोटें आई थी और सर फट गया था. इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए तत्काल अरगोड़ा थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close