स्कूल प्रिंसपल की पिटाई से छात्र की मौत: चुपके से सिगरेट पी रहा था छात्र, पकड़कर प्रिंसपल ने कर दी पिटाई, हुई मौत, FIR दर्ज

मोतिहारी। स्कूल संचालक की पिटाई से छात्र की मौत हो गयी। आरोप है कि छात्र छुपकर सिगरेट पी रहा था, तभी स्कूल संचालक की उस पर नजर पड़ गयी। गुस्से में स्कूल जिसके बाद छात्र की पिटाई कर दी, पिटाई की वजह से छात्र की मौत हो गयी। घटना मोतिहारी के मधुबन थाना इलाके की है। छात्र का नाम बजरंगी है, जो स्कूल में 5वीं में पढ़ाई करता था। घटना के बाद छात्र के घरवालों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

मामला थाना इलाके के हरदिया पूल के पास की है। सिगरेट पीते देख स्कूल चेयरमैन ने छात्र को स्कूल ले गये, जहां कपड़ा खोलकर छात्र बजरंगी की जमकर पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। फिर उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वह हरदिया पुल के पास संचालित रेसीडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल में पांचवीं का छात्र था। परिजनों ने स्कूल के चेयरमैन विजय यादव, उसकी पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों के मुताबिक मोबाइल बनवाने के लिए मधुबन की ओर निकला था।

घटना को लेकर बजरंगी की बहन मीना ने कहा कि वो सुबह में पैसा लेकर मोबाइल लाने गया था। मोबाइल लेकर आने के क्रम में हरदिया पुल के पास सिगरेट पी रहा था। वहां विजय (स्कूल के चेयरमैन) उसको पकड़कर ले गए और बहुत पीटा। विजय के ही स्कूल में वह पढ़ता था। जिससे उसके भाई की मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close