छात्र की गोली मारकर हत्या, सर के आरपार हुई गोली, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर। छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र की बतायी जा रही है। बालूघाट मोहल्ला के राजनारायण सिंह कालेज के पीछ सुनसान स्थान पर 24 वर्षीय स्नातक के छात्र विक्की कुमार राणा की मौत गोली लगने से हो गई। वह बालूघाट के चंदबरदाई नगर का रहने वाला था।

विक्की के बड़े भाई सुनील कुमार राणा ने बताया कि विक्की शुक्रवार की रात लगभग 8.30 बजे अकेले ही घर से निकल गया था। उसने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। विक्की अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात के दस बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो आशंका हुई। शनिवार की सुबह सूचना मिली कि विक्की का शव राजनारायण सिंह कालेज के पीछे पड़ा है। उन्होंने विक्की की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। उन्होंने किसी से दुश्मनी की बात से भी इनकार किया है।

पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने बड़े भाई की किराने की दुकान चलाने में सहयोग करता था। एक गोली उसके सिर में कान से ऊपर लगी है। छात्र के स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना के दारोगा ओमप्रकाश वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close