दीवार पर लिपिस्टक से लिखी सुसाइड नोट, फिर महिला ने दे दी जान…..लिखा- मेरी मौत के बाद उसे मेरा शरीर छूने भी मत देना….

रांची। कमरे की दीवारों पर लिपिस्टिक से सुसाइड नोट लिखकर महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना रांची की बतायी जा रही है। दीवारों पर सुसाइड नोट लिखने के बाद महिला ने कमरे में फांसी पर लटककर जान दे दी। मृतिका का नाम चंदा बताया जा रहा है, जो रांची के डकरा गांव की रहने वाली है। चंदा के दो बच्चे हैं। सुसाइड नोट में चंदा ने मौत के लिए अपने पति दिलीप चौहान और ससुरालवालों को जिम्मेदार बताया है।

आरोप है कि चंदा को पति और उसके ससुराल वाले बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। मरने के पहले चंदा पूरे दीवार अपने ससुरालवालों के करतूतों को उजागर किया है। उसने अपने पति और ससुरालवालों पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमरे की दीवार पर लिपिस्टिक से लिखी सुसाइड नोट

महिला ने सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि उसे पीटा गया, गालियां दी गयी। मेरे मरने के बाद मेरे शरीर को पति को छूने भी नहीं दिया जाये। चंदा के इस आरोप के बाद ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। चंदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दर्ज एफआईआर के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहीं पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close