Swayamvar: Mika Di Vohti : मीका सिंह को मिली अपनी दुल्हनिया, सबको पछाड़ इस एक्ट्रेस ने जीता सिंगर का दिल

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इनदिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार 2 महीने चले इस शो के फिनाले में अब मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह ने अपनी पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को अपनी फ्यूचर वाइफ के तौर पर चुना है। आकांक्षा (Akanksha) ने इस स्वयंवर में प्रांतिका दास (Prantika Das) और नीत महल (Neet Mahal) को पछाड़ सिंगर के दिल में अपनी अलग जगह बनाई। जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा और मीका सिंह काफी लंबे समय से एक दूसरे के दोस्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीका सिंह आंकाक्षा पूरी के साथ

सोशल मीडिया पर आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि सिंगर आकांक्षा को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा का नाम पहले भी जुड़ चुका है। ऐसी खबरें थी कि एक्ट्रेस संग सिंगर रिलेशनशिप में थें।

हालांकि अभी शो के विनर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था की वो मीका सिंह को करीब 12 साल से जानती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close