शिक्षक गिरफ्तार: फर्जीवाड़ा कर 17 साल तक करता रहा नौकरी, मार्क्सशीट में हेराफेरी कर पायी थी नौकरी

मधेपुरा।फर्जी सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक का नाम विकास कुमार सिंह है। आरोप है कि फर्जी मार्क्सशीट के आधार पर शिक्षक ने नौकरी पायी थी। नियोजित पंचायत शिक्षक विकास कुमार सिंह का नियोजन वर्ष 2006 में पंचायत शिक्षा मित्र के रूप में हुआ था। वर्तमान में ये उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोड़लाही में पंचायत शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं।

शिक्षक ने अंक पत्र का डुप्लीकेट बना कर धोखाधड़ी कर अवैध रूप से वो शिक्षक के पद पर भर्ती हो गया। जांच के बाद आरोपी फर्जी शिक्षक के खिलाफ निगरानी विभाग के आवेदन पर केस दर्ज किया गया। जिसके बाद फर्जी अंक प्रमाण पत्र पर शिक्षक बने विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर कोड़लाही गांव में छापेमारी कर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट ने जनहित याचिका में पारित आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि नियोजित शिक्षक विकास कुमार सिंह का इंटर का रोल कोड 6305, रोल नंबर 10067 वर्ष 1996, प्राप्तांक 607 और उत्तीर्ण है। वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्यापन प्रतिवेदन में विकास कुमार सिंह का रोल कोड 6305, रोल नंबर 10068 वर्ष 1996 प्राप्तांक 220 पाया और परिणाम अनुत्तीर्ण दर्ज है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close