शिक्षक गिरफ्तार : छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस प्रशासन ने कहा – ऐसे मामले में प्रशासन सख्त

बरहेट : प्रखंड के बाबूपुर पंचायत से एक अप्रिय घटना प्रकाश में आई है जहां उच्च विद्यालय पंचकटिया की नाबालिक छात्रा ने विद्यालय के शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसी संबंध में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए छात्रा के पिता द्वारा दर्ज़ किये गए एफ0आई0आर0 के आलोक में प्रातः 10:05 पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई है उक्त आरोपी शिक्षक को मामले के संज्ञान होने के पश्चात ही पॉक्सो एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया गया है तथा आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं छात्रा को चाइल्ड लाइन वेलफेयर कमेटी में बयान के लिए भी भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आलोक में उपायुक्त राम निवास यादव ने भी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा अधीक्षक को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है जबकि कहा है कि ऐसे मामलों को जिला एवं पुलिस प्रशासन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने भी कहा है कि ऐसे मामलों पर पुलिस सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close