शिक्षक की मौत : स्कूल के काम से जा रहे बैंक… रोड एक्सीडेंट में हो गयी मौत…शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में….

घाटशिला । सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक सम्मान समारोह से लौटकर शिक्षक स्कूल के काम से बैंक जा रहे थे, इसी दौरान वो सड़क हादसे का का शिकार हो गये। घटना में गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षक का नाम उज्जवल गुईन बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के गणित शिक्षक सह जमशेदपुर के फूलकुसमा निवासी उज्जवल गुईन (41 वर्ष) को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। उज्जवल गुईन अपनी स्कूटी से बैंक जा रहे थे. इसी बीच एमजीएम थाना क्षेत्र के अवध मेडिकल कॉलेज के पास पीछे से अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे वे अपनी स्कूटी से गिर गये. घटना के बाद लोगों ने उठाकर इलाज के लिए एमजीएम ले गये. फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close