सुहागरात के दिन Virginity Test में फेल हुई दुल्हन…..ससुरालवालों ने मार-मारकर दुल्हन को भगाया, पुलिस जांच में जुटी

भीलवाड़ा। राजस्थान के भिलवाड़ा में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ है। सुहागरात में Virginity Test (कौमार्य परीक्षण) में फेल एक दुल्हन को ससुरालवालों ने पीट पीटकर भगा दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद दोषिय़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है। पीड़िता की मां के मुताबिक 6 महीने पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने रेप किया था, इस मामले में मिली धमकी के बाद वो चुप रही। इसी बीच 11 मई को उसने अपनी बेटी की शादी करा दी और उसे ससुराल भेज दिया। ससुराल में सुहागरात केलिए दुल्हन का कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रश्म की गयी, जिसमें वो फेल हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ससुरालवालों ने पूछा तो दुल्हन ने बताया कि उसके साथ रेप किया था। इसके बाद रेप पीड़िता के खिलाफ पंचायत बुलायी गयी और जुर्माना लगाने की तैयारी ती, जिसकी सूचना महिला आयोग को मिली तो भीलवाड़ा पुलिस से आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। पीड़िता ने बताया कि एक दिन जब उसके माता पिता बाहर गये थे, तभी उसके साथ पड़ोस के युवक ने रेप किया। कुछ बोलने पर भाईयों को मारने की धमकी दी गयी।

क्या होता है कुकड़ी प्रथा
राजस्थान में ये प्रथा काफी प्रचलित है। नयी दुल्हन को सुहागरात के दिन ज्यादातर जगहों पर कुकड़ी प्रथा से गुजरना पड़ता है। इसमें शादी की पहली रात नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दी जाती है, संबंध बनाने के दौरान उस सूत से कौमार्य का परीक्षण हो जाता है। प्रथा के मुताबिक कुकड़ी प्रथा में फेल होने के बाद दुल्हन के साथ गलत व्यवहार किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close