कुख्यात बदमाश बिंदू सिंह की मौत…. धनबाद की डाक्टर से भी मांगी थी रंगदारी, कपड़ा व्यवसायी के मर्डर में आया था नाम… 18 साल से था जेल में बंद, पर…

पटना। बिहार-झारखंड के नामी अपराधी बिंदू सिंह की जेल में मौत हो गयी। 18 साल से बिंदू सिंह बेऊर जेल में बंद था। शनिवार शाम पीएमसीएच में उसकी मौत हो गयी। कहा जा रहा था कि 18 साल से जेल में बंद होने के बावजूद उसके अपराध लिस्ट कम नहीं हो रही थी। वो जेल से भी अपने गुर्गों के जरिये अपराध लगातार करा था। उसके खिलाफ 100 से ज्यादा अपराध दर्ज थे। वो झारखंड में भी कई बड़े अपराध में शामिल रहा। हाल के दिनों में वो कैंसर से जूझ रहा था। स्थिति गंभीर होने के बाद उसे बेऊर जेल से पीएमसीएच में शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि वर्ष 2007 में बिंदू सिंह ने पार्क क्लीनिक की संचालक डाक्टर संगीता करण को फोन कर उनसे रंगदारी मांगी थी। उस वक्त बिंदू सिंह झारखंड के धनबाद जेल में बंद था। कहा जाता है कि बिंदू सिंह की धमकी के बाद डाक्ट र संगीता करण भयवश विदेश चली गई थीं। साथ ही एक सप्ताह तक वो अपनी क्लीनिक नहीं गई थीं। बिंदू सिंह पर वर्ष 2009 में धनबाद के ही मशूहर कपड़ा व्यवसायी बिहारी लाल चौधरी की हत्या करवाने का आरोप लगा था। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उसे इस मामले में बरी कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेल में बंद होने के बावजूद बिंदू सिंह ने लंबे समय तक आतंक का अपना साम्राज्य फैला रखा था.। जेल से फोन कर रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए थे। बिंदू सिंह भले ही बेऊर जेल के अंदर था, लेकिन बाहर उसके गुर्गे सक्रिय थे। उस पर रंगदारी न देने पर लोगों की हत्या के भी आरोप लगे थे। उसका नेटवर्क बिहार और झारखंड तक फैला लिया था। बिंदू सिंह को पहले बांकीपुर और बाद में बेऊर जेल में रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close