महिला हेडमास्टर ने छात्रा की दादी का तोड़ दिया हाथ, सर्टिफिकेट को लेकर शिक्षिका व दादी पर में हुआ था विवाद

बलौदाबाजार: सर्टिफिकेट को लेकर एक बुजुर्ग महिला ने महिला हेडमास्टर से ज्यादा सवाल पूछ लिया, तो गुस्से में महिला हेडमास्टर ने डंडे से पीटकर महिला का हाथ तोड़ दिया। इधर दर्द से तिलमिलाई बुजुर्ग महिला ने भी महिला हेडमास्टर का बाल पकड़कर खींच दिया। अब मामले को लेकर बुजुर्ग महिला ने महिला हेडमास्टर के खिलाफ FIR दर्ज करायी है। मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के सुहेला थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की हेडमास्टर पर मारपीट का आरोप लगा है।

जिस बुजुर्ग महिला का हेडमास्टर ने मारकर हाथ तोड़ दिया है, उसकी पोती उसी स्कूल में पढ़ती है। महिला प्राचार्य ने छात्रा की दादी से मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया। महिला हेडमास्टर के पास छात्रा की दादी आय प्रमाण पत्र को लेकर बात करने गयी थी। दरअसल छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ही प्रमाण पत्र बनाया जाता है। सर्टिफिकेट को लेकर बुजुर्ग महिला बार-बार सवाल पूछ रही थी। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में बुजुर्ग महिला ने हेडमास्टर का बाल खींच दिया। जिसके बाद महिला हेडमास्टर ने बुजुर्ग महिला को डंडे से पीट दिया। इससे बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित बुजुर्ग महिला का कहना है कि वो प्रमाण पत्र को लेकर बात करने गई थी। पीड़ित रुकमणी यादव स्कूल में आय प्रमाण पत्र को लेकर पूछताछ करने गयी थी। महिला की पोती तारणी यादव इसी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि पूछताछ के दौरान प्राचार्य लोकेश्वर वर्मा ने उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया।बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उसे गालियां दी और मारपीट की। उसके बाद स्कूल से भी भगा दिया गया। जिसके बाद मैंने मामले की शिकायत थाने में की है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में जांच कर सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजा जायेगा।हालांकि महिला प्राचार्य ने विवाद का कहना है कि पहले बुजुर्ग महिला ने लड़ाई की और फिर बाल पकड़कर खींचे, जिसके बाद उन्होंने भी उसे मारा। महिला प्राचार्य ने भी आरोप लगाया है कि उसके साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close