मेरे कंधे पर तिरंगा है! – 41 साल बाद अंतरिक्ष में भारत की गूंज, शुभांशु शुक्ला का स्पेस से भावुक संदेश, PM मोदी ने भी किया सलाम

नई दिल्ली: 41 साल बाद भारत का तिरंगा फिर अंतरिक्ष में लहराया है! भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की उड़ान भरते ही देशवासियों को पहला भावुक संदेश भेजा —

मेरे कंधे पर तिरंगा है, और साथ है 140 करोड़ देशवासी! ये मेरी नहीं, भारत की उड़ान है। जय हिंद! जय भारत!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PM मोदी ने कहा – “भारत की उम्मीदें लेकर निकले शुभांशु”

अंतरिक्ष में भारतीय उपस्थिति की इस ऐतिहासिक वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 1.4 बिलियन भारतीयों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को लेकर अंतरिक्ष में गए हैं। हम सभी को उन पर गर्व है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 क्या है Axiom-4 मिशन?

  • नासा और इसरो के सहयोग से चलाया गया मिशन

  • शुभांशु ISS पर 14 दिन रुकेंगे, 7 भारतीय और 5 अंतरराष्ट्रीय प्रयोग करेंगे

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम और गगनयान मिशन के लिए अहम डेटा जुटाएंगे

  • प्रयोगों में मानव स्वास्थ्य, माइक्रोबायोलॉजी और दीर्घकालीन स्पेस मिशन की रिसर्च शामिल

“ये बस मेरी उड़ान नहीं…”

शुभांशु ने अपने स्पेस मैसेज में कहा:

“यह सिर्फ एक मिशन नहीं है, यह भारत के स्पेस युग की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि हर देशवासी इस सफर में मेरे साथ हो। सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए।”

 परिवार की आंखों में आंसू, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा

शुभांशु के परिवार ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। पूरा देश आज कह रहा है:

“एक राकेश शर्मा गए थे, अब शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में भारत का झंडा फहराने गए हैं।”

मेरे कंधे पर तिरंगा है! – 41 साल बाद अंतरिक्ष में भारत की गूंज, शुभांशु शुक्ला का स्पेस से भावुक संदेश, PM मोदी ने भी किया सलाम

Related Articles

close