डेटा खत्म होते ही नहीं होगी टेंशन! 100 रुपये से कम में Jio, Airtel, Vi और BSNL के ऐसे प्लान उड़ा रहे धूम

महंगे रिचार्ज से बचना है तो जान लीजिए ये ‘सीक्रेट’ प्लान, मिनटों में मिलेगा डेटा बैकअप

आज के दौर में मोबाइल डेटा लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब महीने का रिचार्ज खत्म होने से पहले ही डेली डेटा लिमिट उड़ जाती है। ऐसे में दोबारा महंगा रिचार्ज कराना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसी जरूरत को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां 100 रुपये से कम में ऐसे ‘इमरजेंसी प्लान’ दे रही हैं, जो कम कीमत में शानदार डेटा और कॉलिंग का बैकअप देते हैं।

Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान उन लोगों के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं जिन्हें अचानक डेटा खत्म होने की परेशानी झेलनी पड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jio का धमाका, 11 रुपये में 10GB डेटा

Jio इस सेगमेंट में सबसे अलग प्लान दे रहा है। कंपनी का 11 रुपये वाला पैक काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें 10GB डेटा मिलता है। हालांकि इसकी वैधता सिर्फ 1 घंटे की होती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें तुरंत बड़ी फाइल डाउनलोड करनी हो या ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ जाए।

इसके अलावा कंपनी 19 रुपये में 1GB डेटा 1 दिन की वैधता के साथ और 29 रुपये में 2GB डेटा 2 दिनों के लिए दे रही है। वहीं 69 रुपये वाले प्लान में 7 दिनों के लिए 6GB डेटा मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Airtel के प्लान भी दे रहे तगड़ा बैकअप

Airtel भी कम कीमत में डेटा बैकअप देने वाले कई प्लान चला रहा है। कंपनी 22 रुपये में 1GB और 26 रुपये में 1.5GB डेटा दे रही है, जिसकी वैधता 1 दिन की है।

अगर आप कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं तो 39 रुपये वाला प्लान काम आ सकता है। इसमें 3 दिन तक रोजाना 3GB डेटा मिलता है। वहीं 99 रुपये के प्लान में टॉकटाइम, लिमिटेड डेटा और 28 दिनों की वैधता का फायदा दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Vi और BSNL बने बजट यूजर्स की पसंद

Vi के 26 रुपये वाले प्लान में 1.5GB डेटा और 33 रुपये वाले पैक में 2GB डेटा मिलता है। वहीं 48 रुपये में कंपनी 3 दिनों के लिए 6GB डेटा दे रही है।

सरकारी कंपनी BSNL सबसे सस्ते विकल्पों में शामिल है। BSNL का 16 रुपये वाला प्लान 2GB डेटा देता है। जबकि 58 रुपये वाले पैक में 7 दिनों के लिए 8GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 99 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग का भी विकल्प मौजूद है।

रिचार्ज कराने से पहले ये बात जरूर जान लें

इनमें से ज्यादातर प्लान डेटा बूस्टर या टॉप-अप की तरह काम करते हैं। यानी इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। ये प्लान सिर्फ अतिरिक्त डेटा या इमरजेंसी कॉलिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं।

Related Articles

close