झारखंड कैबिनेट की बैठक में मिलेगी ये खुशखबरी, कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली का तोहफा, शिक्षा विभाग व महिला बाल विकास विभाग के प्रस्ताव पर भी लगेगी मुहर

Jharkhand cabinet meeting will announce good news: employees will receive Diwali gifts, and proposals from the Education and Women and Child Development departments will also be approved.

Jharkhand Cabinet News : हेमंत सोरेन कैबिनेट की अहम बैठक 16 अक्टूबर को होगी। दीपावली पूर्व होने वाले इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये जायेंगे। इस बैठक में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भी तोहफा मिलेगा। इस बैठक के लिए सभी विभागों और मंत्रियों को सूचित कर दिया गया है। जिसके बाद विभाग तैयारियों में जुट गए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक अभी तक शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट से स्वीकृति मिलेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट की बैठक में पेसा नियमावली को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि अभी भी चार विभागों से नियमावली को लेकर एनओसी नहीं मिला है। एक-दो दिन में एनओसी मिल गया तो कैबिनेट में यह प्रस्ताव पारित हो जाएगा। कैबिनेट की बैठक में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली, 2025 को मंजूरी मिल सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद उस कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहीं वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढोत्तरी का प्रस्ताव तैयार किया है। 16 अक्टूबर को ये प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जायेगा, जिस पर मुहर लगनी तय है।

Related Articles

close