झारखंड: ठनका गिरने से तीन लड़कियों की मौत, प्री मानसून की बारिश के बीच हुआ बड़ा हादसा, झारखंड के कई हिस्सों में बारिश को लेकर…

 

Jharkhand News : मानसून की शुरुआती फुहार ही जानलेवा बन गयी है। झारखंड में पिछले तीन दिनों से आधी के बीच बारिश हो रही है। इस दौरान बारिश में कई जगहों पर हादसे भी हो रहे हैं। साहिबगंज में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। वज्रपात से तीन बच्चियों की जान चली गयी। झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनबाद, बोकारो सहित कई जगहों पर रूक-रूककर बारिश होती रही। इस बीच साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाबू टोला गांव में वज्रपात से तीन बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है। परिजनों का कहना था कि पोस्टमार्टम नहीं कराना है।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है अचानक हुई आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से तीनों बच्चियों की मौत हो गयी। तीनों बच्चियां आम बागान में खेल कर वापस घर लौट रही थीं। झारखंड में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही गर्मी से निजात मिली है। आसमान में बादल छाए रह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय-समय पर रिमझिम बारिश हो रही है। इससे लोगों को तपिश भरी गर्मी से निजात मिली है। तापमान में भी गिरावट आयी है।विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून को देखते हुए तापमान में गिरावट आयी है। दो दिन और आसमान में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close