पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) की मानदेय बढ़ोतरी वाली आकलन परीक्षा की कल है आखिरी तिथि…जल्द करें अप्लाई

रांची पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए जैक द्वारा ली जाने वाली आकलन परीक्षा की अंतिम तिथि कल अर्थात 7 अक्टूबर है। जैक ने आकलन परीक्षा से संबंधित सारे प्रावधान को स्पष्ट कर दिया है। आकलन परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को दी गई है. जैक पूर्व निर्धारित विज्ञापन के अनुरूप परीक्षा के लिए आवेदन जमा ले रहा है. ऐसे में जिन पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) ने अब तक आवेदन नहीं दिया है वह कल तक आवेदन अप्लाई कर सकते हैं। जैक की ओर से आवेदन करने की तारीख में बढ़ोतरी नहीं करने का ऐलान किया है। कल तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

ऑनलाइन जमा करना है आवेदन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन की बात कही गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा। इसके लिए जैक की वेबसाइट https:// Jac. Jharkhand.gov.in/jac/ की मदद से आवेदन भरा जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे पारा शिक्षक जो एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के हैं उन्हें बतौर ₹500 परीक्षा शुल्क देने होंगे। अन्य सभी उम्मीदवार के लिए ₹750 परीक्षा शुल्क तय किए गए। परीक्षा शुल्क की राशि ऑनलाइन निर्गत चालान के माध्यम से किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में 10 अक्टूबर 2022 तक जमा की जा सकते हैं। चालान के माध्यम से शुल्क की राशि जमा नहीं की जाने पर एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा के तिथि का अभी नहीं हुआ है ऐलान

एडमिटकार्ड डाउनलोड करने एवं परीक्षा की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी। परिषद की ओर से अपील की गई है कि आवेदन भरते समय विषयों के चयन में पूरी सावधानी बरतें। त्रुटि होने की स्थिति में कोई भी परिवर्तन संभव नहीं होगा। न ही किसी अभ्यावेदन पर पुनर्विचार किया जा सकेगा।

मानदेय में 10 फ़ीसदी होनी है बढ़ोतरी

शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली के अनुसार मानदेय में 10 फ़ीसदी की बढ़ोरी इस आकलन परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद होगी। परीक्षा में वैसे पारा शिक्षक शामिल होंगे जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल नहीं है। सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल पारा शिक्षकों के मानदेय में 50 फ़ीसदी की वृद्धि की गई थी । वहीं शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल नहीं होने वाले पारा शिक्षकों के मानदेय 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। आकलन परीक्षा में सफल होने पर 10 फ़ीसदी मानदेय वृद्धि की बात कही गई थी। मानदेय वृद्धि के लिए पहली आकलन परीक्षा जुलाई में लेने का निर्णय लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य भर में कुल 47106 शिक्षक होंगे शामिल

राज्य भर में कुल 61148 पारा शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से कुल 14042 पारा शिक्षक वर्तमान में शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल है। पात्रता परीक्षा सफल शिक्षक आकलन परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, ऐसे में बाकी बचे 47016 को आकलन परीक्षा में शामिल होना है।

परीक्षा में शामिल होना है अनिवार्य

पारा शिक्षकों के लिए आकलन परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिन पारा शिक्षकों ने 3 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है उनका परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। परीक्षा में शामिल नहीं होने पर यह माना जाएगा कि उन्होंने अपने एक अवसर का उपयोग कर लिया है। परीक्षा पास करने के लिए एक शिक्षक को अधिकतम 4 अवसर मिलेंगे। आकलन परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों के मानदेय वृद्धि नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 लेवल की होगी परीक्षा

पारा शिक्षकों की आकलन परीक्षा पहला लेबल क्लास 1 से 5 एवं दूसरा लेबल क्लास 6 से 8 का होगा। कक्षा 1 से 5 की परीक्षा में छह पेपर होंगे। चार पेपर कंपलसरी होगा। जबकि पेपर 5 और 6 भाषा का होगा। यह वैकल्पिक पेपर होगा। परीक्षा कुल 200 अंक की होगी। वही कक्षा 6 से 8 के लिए परीक्षा में पांच पेपर होंगे। इसमें पेपर 1 से 4 कंपलसरी पेपर होगा, वहीं पांचवा पेपर ऑप्शनल होगा। परीक्षा 250 अंक की होगी।

Related Articles

close