TV Actress Nupur Alankar Story:‘शक्तिमान’ की एक्ट्रेस अब गुफा में भिक्षा मांगकर जी रही हैं…बैंक घोटाले ने छीनी दौलत…. अब सिर्फ 5 कपड़ों में काट रहीं जीवन…स्क्रीन की चमक से साधु जीवन तक का दर्दनाक सफर…

TV Actress Nupur Alankar Story: कभी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं नूपुर अलंकार, जिन्होंने ‘शक्तिमान’ और ‘दिया और बाती हम’ जैसे हिट शोज़ में काम किया, आज ऐसी जिंदगी जी रही हैं, जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता।
फेम और शोहरत की दुनिया से दूर, नूपुर अब ‘पीतांबर मां’ बनकर हिमालय की गुफाओं में रहती हैं — जहाँ न रोशनी है, न सुख-सुविधाएँ।वो भिक्षा मांगकर गुजारा करती हैं और कहती हैं —


“अब मेरे पास शांति है, बोझ नहीं।”
TV Actress Nupur Alankar Story:बैंक घोटाले ने सबकुछ छीन लिया
नूपुर ने हाल ही में टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी की तबाही की शुरुआत PMC बैंक घोटाले से हुई।
उन्होंने कहा —

“मेरी मां बीमार पड़ीं, घर में पैसे नहीं थे। सभी अकाउंट फ्रीज हो गए। ज्वेलरी बेचनी पड़ी। दोस्तों से उधार लेना पड़ा। मैं टैक्स भरती रही, फिर भी सजा मिली।”
घोटाले के बाद आई आर्थिक बर्बादी ने उनकी मां और बहन की मौत जैसे गहरे ज़ख्मों को और बढ़ा दिया।

गुफाओं में जिंदगी, भिक्षा से गुजारा
अब नूपुर के पास सिर्फ 5 जोड़ी कपड़े हैं। वो कहती हैं —

“लोग आश्रम में कपड़े लाते हैं, वही काफी हैं। मैं साल में कुछ बार भिक्षाटन करती हूं। जो भी मिलता है, उसे भगवान और अपने गुरु के साथ बांटती हूं।”
उन्होंने बताया कि उन्होंने गुफाओं में रहते हुए चूहों के काटने, ठंड के घावों और भूख की तकलीफ सब कुछ सहा है, लेकिन अब भीतर एक अनकही शांति महसूस होती है।
TV Actress Nupur Alankar Story:सब छोड़कर साध्वी बनीं
साल 2022 में उन्होंने पूर्ण संन्यास ले लिया।
पति और परिवार ने भी उन्हें यह जीवन जीने की अनुमति दी। अब वह दुनिया से कटकर पूरी तरह ईश्वर और ध्यान में लीन हैं।

“अब कोई बोझ नहीं, बस शांति है”
नूपुर कहती हैं —
“पहले बिल, टैक्स और दिखावे का बोझ था। अब कुछ नहीं। बस सादगी, शांति और भगवान।”
वो आज दूसरों को भी प्रेरित करती हैं कि सादा जीवन जिएं, मन को हल्का रखें और ईश्वर से जुड़ें।










