दो सिपाही घूस लेते गिरफ्तार : FIR से बचने के लिए मांगे थे 1 लाख रूपये, घूस लेते ही टीम ने दबोचा, इंस्पेक्टर और दोनों आरक्षक सस्पेंड

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। गढ़वा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सिंगरौली जिले के ग्राम तमाई निवासी आजाद प्रसाद ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि एक महिला की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट की गई थी। दोनों आरक्षक ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर ना करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने मजबूरी बताई तो दोनों आरक्षकों ने 30 हजार रिश्वत पर पर सहमति बनाई, जिसकी पहली किस्त आरक्षकों ने पीड़ित से ले ली थी।

गिरफ्तार आरक्षकों का नाम अनूप यादव व संजीत यादव है, दोनों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।आवेदक की आरक्षकों से बात कराई जिसपर दोनों आरक्षकों ने पुलिस चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा में आने के लिए कहा। लोकायुक्त पुलिस आवेदक के साथ चौकी पहुंची अरु छिप गई और आवेदक आजाद प्रसाद को पुलिस चौकी भेज दिया, आवेदक ने रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए आरक्षक अनूप यादव को दी और लोकायुक्त टीम को इशारा कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी समय दूसरा आरक्षक संजीत यादव भाग गया और लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक अनूप यादव को 10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।रिश्वतखोर आरक्षक अनूप यादव को गिरफ्तार करते हुए जब हाथ धुलवाए तो उसके हाथ गुलाबी हो गए। उधर रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसपी मोहम्मद यूसुफ कुर्रेशी ने आरक्षक अनूप यादव के अलावा उसके साथी संजीत यादव और गढ़वा थाना टी आई आर पी रावत को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close