सेक्स रैकेट में शामिल दो सरकारी कर्मी निलंबित : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में दो कर्मी सहित 7 लोग आपत्तिजनक हालत में हुए थे गिरफ्तार

भागलपुर : जिले के बरारी थाना क्षेत्र के संत नगर मोहल्ले में एक मकान में लॉज के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ भागलपुर पुलिस ने रविवार को किया. इस कार्रवाई में पुलिस ने रैकेट में संलिप्त तीन शादीशुदा महिलाओं, सेक्स रैकेट संचालक और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया. कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था.

जेल भेजे गये आरोपितों में कहलगांव के दो राजस्व कर्मचारी भी शामिल हैं जिन्हें डीएम ने निलंबित कर दिया है. वहीं अब इस सेक्स रैकेट में कई सफेदपोशों के भी नाम सामने आने की संभावना है. सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि पूछताछ में कई ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेक्स रैकेट में शामिल महिला व पुरूषों से पूछताछ की गयी है. पुलिस अब गिरफ्तार किए गए ग्राहकों, संचालकों व महिलाओं की कुंडली खंगाल रही है. यह मामला हाईप्रोफाइल बनता जा रहा है.

वहीं भागलपुर के अलावे अन्य जिलों के युवक भी पकड़ाए हैं. रविवार शाम बरारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संत नगर इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. पहले पुलिस ने गुप्त तरीके से उसकी जांच करायी और जब हकीकत सामने आ गयी तो दबिश डालकर रंगे हाथों महिलाओं व ग्राहकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close