50 हजार रूपये लेकर दो महिला बैंक से फरार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

पटना। बैंक से 50 हजार रूपये लेकर दो महिला रफ्फूचक्कर हो गयी। मामला पटना पालीगंज के पंजाब नेशनल बैंक का है। बैंक के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। इस मामले में पीड़ित आकृति कुमारी ने स्थानीय थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मामलों पर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक आकृति नाम की महिला पैसा जमा कराने आयी थी। इस दौरान उसके बैग में रखे 50 हजार रुपये लेकर महिला फरार हो गयी। जानकारी के मुताबिक प़ीड़त महिला आकृति पालीगंज थाना क्षेत्र के मसौढ़ी कला गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद सह राजद के जिला महासचिव अरविंद कुमार कुशवाहा के बेटी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PNB ब्रांच में 50 हजार रूपए जमा करने बैग में लेकर गई थी । इस दौरान बैंक में पैसे जमा करने के लिए काउंटर से फार्म मांग रही थी। इसी बीच पीछे से दो संदिग्ध महिला आई और वो भी फार्म मांगने लगी।पीछे खड़े दोनों महिलाओं में से एक ने आकृति कुमारी से ही फॉर्म लिया। जबकि इसी बीच दूसरी आकृति कुमारी के ठीक पीछे सटी हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच पैसे बैग से निकाल कर दोनों महिला फरार हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पैसे जमा करने वाली फॉर्म मांग रही थी। इसी बीच पीछे से एक महिला आती है। एक फॉर्म लेकर बैंक के गेट से दोनों महिलाएं फरार हो गई।दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस अब जांच में जुट गयी है। वहीं दोनों महिला की तलाश भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close