VIDEO : भीषण बस हादसे में 25 लोगों की मौत….श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी… बस ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

यमुनोत्री । उत्तरकाशी से एक भीषण हादसे की खबर है। रविवार को हुए एक दर्दनक सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 7 से ज्यादा लोग घायल हो गये। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार था। मृतकों में ज्यादातर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुई है। हादसे के वक्त बस मध्यप्रदेश के पन्ना से यमुनोत्री आ रही थी। जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी।

घटना के बाद तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, रेस्क्यू का काम पूरा हो गया है। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 6 लोग घायल हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। भी भी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर है। मृतकों में सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना के बाद प्रधानमंत्री ने दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान किया है। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। रविवार शाम करीब सवा 7 बजे यमुनोत्री धाम ने 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास ये हादसा हुआ है। अब तक 24 यात्रियों का शव निकाला जा चुका है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को बस चलाने के दौरान झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस का बिना रूके ये तीसरा ट्रिप था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री खुद कंट्रोल रूम पहुंचकर मौके का जायजा लिया। घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close