VIDEO-कुत्ते की राम भक्ति: कुत्ते की रामभक्ति देख लोग रह गये हैरान, कहता है राम-राम, लगाता है जयश्री राम के नारे, भजन भी गाता है

रायपुर(छत्तीसगढ)। रामराज में पशु-पक्षी भी राम नाम जपते थे, राम लिखा पत्थर भी पानी में तैर उठता था, लेकिन वो तब त्रेता युग था, आज कलियुग है। लेकिन वो कहते हैं कि युग कोई भी हो, चमत्कार तो होता ही है, ऐसा ही एक चमत्कार छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ है। यहां एक कुत्ता राम-राम बोलता है..जय श्री राम के नारे लगाता है। सात सुरों का सरगम गाता है…सा रे गा मा पा….उसे भजन बहुत पसंद है। भजन में ज्यादा रमने पर वो साथ में गाने भी लगता है।

यहां देखें वीडियो

ये चमत्कारी कुत्ता छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक गायक परिवार का पालतू है। कुत्ते का नाम जूली है। कोई भी जब उसे राम-राम कहने को बोलता है, तो छूटते ही वो राम-राम के नारे लगा देता है…जय श्री राम बोलता है। सोशल मीडिया में कुत्ते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुत्ता कोई हाईब्रिड या उच्च नस्ल का नहीं है। बल्कि उसे परिवार ने सड़क से उठाया था। पिछले सात सालों से वो परिवार के साथ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केवल गाना गाना ही उसकी खासियत नहीं है, बल्कि वो नवरात्र व एकादशी के दिन मांस-चिकन-अंडा तक नहीं खाता है। परिवार के पूजा कार्यक्रम में भी वो ऐसी भक्ति दिखाता है, मानों वो कोई रमा हुआ भगवान का भक्त है। परिवार के लोग बोलते हैं कि वो करीब 20 सालों से गाना गाते हैं, अलग-अलग शो करते हैं, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि उतनी नहीं मिली, लेकिन कत्ते की वजह से अब सिर्फ छत्तीसगढ़ नहीं, देश के अन्य हिस्से में भी लोग उन्हे जानने लगे हैं।

कुत्ते की मालकिन कहती है, वो उनके परिवार का छोटा सदस्य है। वो बहुत जल्द ही नाराज भी हो जाती है, अगर उसे खाना खिलाना छोड़कर किसी को पहले खिला दिया जाये, तो वो नाराज हो जाती है, इसलिए उसे घर में सबसे पहले खाना देना होता है। हाथ से खिलाने पर ही वो खाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close