VIDEO: मोरबी झूला पुल हादसा या साजिश !! इधर मौज मस्ती, उधर पुल धड़ाम….पल भर में नदी में समा गए 500 लोग

गुजरात मोरबी हादसा में बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है जिसमें पूर्व में के टूटने का वीडियो सामने आया है। 7 महिने की मरम्मती के बाद पांच दिन पूर्व खोले गए पुल को स्थानीय प्रशासन की स्वीकृति भी नही मिली थी और पुल ने हादसे को जन्म दे दिया। मालूम हो की पांच दिन पूर्व नववर्ष दिवस के अवसर पर मोरबी पुल को आम लोगों के लिए खोला गया था।

हादसे के तुरंत पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवकों द्वारा पुल को काफी जोर जोर से हिलाया जा रहा है, तो कहीं पुल के तारों को काफी जोर जोर से पैर से मारा जा रहा है। अब ये युवक किस मकसद से ऐसा कर रहे हैं ये पता तो नहीं चल पा रहा है। परंतु इस हरकत पर नजर सब की है, क्योंकि इस घटना के बाद ही पुल नीचे नदी में जा गिरा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद निशिकांत दुबे ने शेयर किया वीडियो

निशिकांत दुबे ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे ये कहा कि युवकों का ये हरकत जांच का विषय है।आखिर किस मकसद से ये युवक झूला पुल को जोर जोर से हिला रहे है और पुल से लगे तार पर जोर जोर से पैर से मार रहे हैं। ये जांच के बाद पता चल पाएगा। परंतु प्रथम दृष्टया वे साजिश की ओर इंगित कर रही है।

नवीन कुमार जिंदल ने एक पोस्ट जारी कर कहा है की आखिर कुछ पार्टी के नेता को एक दिन पूर्व कैसे पता चल गया की गुजरात में कुछ होने वाला है।अलग अलग तरह की भविष्यवाणी सवाल जरूर खदेवकर रहे हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुल टूटने के तुरंत पहले का वीडियो दिल दहला देने वाला है क्योंकि मौत का मंजर साफ देखा जा सकता है।पल भर में मौज मस्ती और छठ का आनंद लेने वाले बूढ़े, महिला, बच्चे, जवान सभी नदी में समा जाते है। इस हादसे को सोच कर ही वो भयानक तस्वीर आपको महसूस होगा।

Related Articles

close