JSSC -50 हजार शिक्षक भर्ती : स्कूलों में होगी सहायक आचार्यों की नियुक्तियां… बुधवार की कैबिनेट में लगेगी मुहर..25,000-28000 होगी सैलरी…जानिये किस तरह होगी भर्तियां

रांची: झारखंड में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार प्राइमिरी स्कूलों में सहायक आचार्यों की नियुक्ति करेगी। राज्य सरकार ने प्राथमिक स्कूलों के लिए 50 हजार सहायक आचार्य के पद सृजित किये हैं। शिक्षा विभाग ने सहायक आचार्य की नियुक्ति को लेकर प्रशासकीय पदवर्ग की स्वीकृति के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव भेज दिया है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट में सहायक आचार्य के 50 हजार पदों की भर्तियों पर मुहर लग जायेगी।

25,500 से 28200 मिलेगा वेतन

सहायक आचार्य के जो पद सृजित होंगे उनमें इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पद शामिल हैं। इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य का वेतनमान क्रमशः 25,500 तथा 28,200 (एवं अन्य भत्ते ) निर्धारित किया गया है। वहीं वक्त-वक्त पर इन्हें सहायक शिक्षकों के पदों पर प्रमोशन भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JSSC करेगा सहायक आचार्यों की भर्ती

सहायक आचार्यो को 10 वर्ष में प्रोन्नति नहीं मिलने पर 12 वर्ष में वरीय तथा 24 वर्ष में प्रवर वेतनमान मिलेगा। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद नियुक्ति की अनुशंसा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जायेगी। इधर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के नए पद सृजन को लेकर भी प्रस्ताव सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों से मांगा है। पद सृजन का प्रस्ताव मिलने के बाद प्रशासकीय पदवर्ग समिति एवं कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी।

पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित होगा पद

इंटरमीडएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य की नियुक्ति में 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी व वैसे अन्य कर्मियों के लिए आरक्षित होगी जो अन्य आवश्यक योग्यता रखते हों। कुल रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत पद केंद्र/राज्य प्रायोजित शैक्षणिक योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार के नियंत्रण के अधीन अनुबंध पर कार्यरत वैसे कर्मियों के लिए आरक्षित होंगे, जिनकी सेवा विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को न्यूनतम एवं लगातार दो वर्ष की पूरी हो गई है तथा वे विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को कार्यरत हों।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close