बीबी कम कपड़े में गयी छत पर, तो नाराज पति ने गड़ास के काट डाला… फिर खुद गांव में जाकर दे दी खबर ” मैंने पत्नी को मार डाला”

अलीगढ़। पत्नी कम कपड़ों में छत पर गयी, तो नाराज पति ने गड़ासे से टुकड़े कर दिये। दिल दहलाने वाली ये घटना अलीगढ़ की है। बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर में वारदात के बाद सनसनी मची है। गाजीपुर निवासी मोहित उर्फ बबलू व 32 वर्षीय सपना की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। इन पर तीन वर्ष का बेटा वंश है। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों में चर्चा है कि सपना मोहित के चरित्र पर शक करती थी और जिद्दी किस्म की थी। अक्सर कम कपड़ों में छत पर चली जाती थी। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही आसपास के लोगों को सूचना भी दी। पुलिस के सामने भी आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए पूरा घटनाक्रम खुद ही बताया। कहा कि पत्नी कम कपड़ों में छत पर गई थी। विरोध करने पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी को कोई पछतावा नहीं था। उसने गड़ासे को धोकर रख दिया था। जबकि खुद भी कपड़े बदलकर शव के पास ही बैठा था। उसने ही पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने गड़ासा भी बरामद कर लिया है। घटना के समय उसका बेटा अपने बाबा के पास था, जो घर पर नहीं थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सपना ने नहाने से पहले कपड़े धोए। इसके बाद कम कपड़ों में ही कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। मोहित ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर सपना ने मोहित के हाथ में डंडा मार दिया। इससे बौखलाए मोहित ने सपना पर गड़ासे से वार करना शुरू कर दिया। उसके हाथ, कंधा, सिर, गर्दन व कान पर 10 से अधिक वार किए। सपना का कान तक कट गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close