शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू गोदकर पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी ने किया आत्महत्या का भी प्रयास

दुमका। जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक शराबी पति ने चाकू गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पत्नी की हत्या करने के बाद शराबी ने खुद को चाकू मारकर खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल आरोपी पति का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में चल रहा है. जानकारी के अनुसार नशे में धुत शराबी पति पत्नी से शराब खरीदने के लिए रुपए मांग रहा था. पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो गुस्से में पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया. जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

कहते हैं थाना प्रभारी

इस मामले में जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह ने कहा कि जयकांत दास ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को चाकू मारा है. उन्होंने कहा कि जयकांत शराबी होने के साथ आपराधिक प्रवृत्ति का भी व्यक्ति है. वह कई बार अपने गांव में छोटी-मोटी चोरी की घटना को भी अंजाम दे चुका है. अभी उसके घर में मोबाइल गायब होने के बाद लगातार विवाद चल रहा था. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. ठीक होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जरमुंडी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में हुई घटना

जानकारी के अनुसार जरमुंडी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में 55 वर्षीय जयकांत दास अपनी 45 वर्षीय पत्नी लीला देवी के साथ रहता था. पहले जयकांत मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था, लेकिन जब उसके तीन पुत्र जवान हो गए और कुछ रोजगार करने लगे तो जयकांत ने काम-धंधा छोड़ दिया. इस दौरान उसे शराब की बुरी लत लग गई. महीनों से यह सिलसिला चल रहा था. शराब के नशे में वह घर आता और पत्नी लीलावती से विवाद करता था और मारपीट करता था. तीनों बेटे पिता को जो कुछ रुपए जेब खर्च के लिए देते उससे जयकांत शराब पी जाता था और फिर घर में हंगामा करता था. यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close