शिक्षकों का तबादले से मन उबा: 8000 से ज्यादा शिक्षकों ने तबादले का आवेदन ले लिया वापस, कहा, नहीं चाहते ट्रांसफर, यथास्थान बने रहेंगे

Teachers are bored with transfer: More than 8000 teachers withdrew their transfer application, said, they don't want transfer, they will remain in their respective places

Teacher Transfer : शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऐच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया के बीच राज्य के हजारों सरकारी स्कूल शिक्षकों ने अपने स्थानांतरण आवेदन को वापस ले लिया है। सोमवार को इस प्रक्रिया की अंतिम तारीख थी। विभागीय पोर्टल पर आवेदन वापसी का विकल्प रात 12 बजे के बाद बंद कर दिया गया। बिहार में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को तबादले के मौके दिये थे, लेकिन हजारों की संख्या में शिक्षकों ने तबादले से अपना मन बदल लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 8,000 से अधिक शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से अपना स्थानांतरण आवेदन स्वेच्छा से वापस ले लिया है। इनमें कई ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं, जिनका स्थानांतरण हो चुका था और नए विद्यालय का आवंटन भी हो गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब नहीं होगा स्थानांतरण, यथास्थान बने रहेंगे शिक्षक

जिन शिक्षकों ने आवेदन वापस ले लिया है, वे अब अपने वर्तमान विद्यालय में ही पदस्थ रहेंगे और उनका स्थानांतरण स्वतः निरस्त माना जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे शिक्षकों को अब नए स्थान पर योगदान नहीं देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

एक लाख 90 हजार में से एक लाख 30 हजार शिक्षकों का हुआ तबादला

इस साल ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें कुल 1.90 लाख शिक्षकों ने भाग लिया। उनमें से 1.30 लाख शिक्षकों का स्थानांतरण आदेशित किया गया, और इसके बाद उनके विद्यालयों का आवंटन शुरू हुआ।

 

30 जून अंतिम तिथि: आवंटित विद्यालयों में अनिवार्य योगदान

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 80 प्रतिशत से अधिक स्थानांतरित शिक्षकों को नए विद्यालय आवंटित किए जा चुके हैं। उन्हें 30 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से योगदान देना होगा, अन्यथा विभागीय कार्रवाई संभव है।

 

विचार बदलने वालों को मिला था अवसर

शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण के बाद शिक्षकों को एक अंतिम अवसर दिया था कि यदि वे अपने वर्तमान विद्यालय में ही पदस्थ रहना चाहते हैं, तो स्थानांतरण आवेदन को वापस ले सकते हैं। इस विकल्प के तहत बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी प्राथमिकता बदल ली।

Related Articles

close