महिला पुलिस ट्रिपल मर्डर केस: SIT टीम का किया गया गठन,6 लोग हिरासत में…

जमशेदपुर : ट्रिपल मर्डर केस की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि तीनों की हत्या हुई है। इस ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने अबतक 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल जोर जोरों से शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी की निगरानी में एसएसपी ने एसआईटी टीम का गठन भी कर लिया है। शुक्रवार की सुबह रांची से आई फॉरेंसिक टीम की देखरेख में तीनों शव का पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा गया है। जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। हत्याकांड के बाद पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमेशदपुर ट्रिपल मर्डर केस

बीती रात गोलमुरी पुलिस लाइन की स्टाफ क्वार्टर से कॉन्स्टेबल उनकी मां और बेटी का शव बरामद किया गया था। घर के बाहर 3 दिन से ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों को उनके घर पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच पड़ताल के लिए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी लगाया गया है। और इसके अलावा मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। हत्याकांड मामले को लेकर 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग से जोड़कर इस पूरे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले की खुलासा कर दिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close