गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स के दौरान युवक की मौत….. होटल में लेकर गया प्रेमी, संबंध बनाने के दौरान बेड से गिरा, फिर हो गयी मौत

नागपुर 5 जुलाई 2022। महाराष्ट्र में सेक्स के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। 28 साल का युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स कर रहा था, इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी। घटना नागपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर सावनेर स्थित एक होटल की है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का कहना है कि युवक ने संबंध बनाने से पहले किसी भी तरह का कोई ड्रग्स या दवाई का सेवन तो नहीं किया था, इस बारे में जांच चल रही है। हालांकि अभी तक युवक के पास से कोई ड्रग्स या दवाई का प्रमाण नहीं मिला है।

मृतक की पहचान अजय पारटेकी के तौर पर हुई है। अजय पेशे के ड्राइवर और वेल्डिंग टेक्निशियन है। अजय को कुछ दिन पहले बुखार हो गया था। रविवार की शाम लगभग चार वो अपनी महिला मित्र के साथ सावनेर के एक लॉज में गया था। जहां सेक्स के दौरान वो गिर गया और फिर बेहोश हो गया। लड़की ने होटल स्टाफ को मदद के लिए बुलाया। जहां अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अजय की गर्लफ्रेंड मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा की है और पेशे से नर्स है। अजय और युवती के बीच तीन साल से संबंध था। फेसबुक पर दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी थी। अजय युवती से शादी करना चाह रहा था। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका की मां से बात भी की थी। जल्द ही दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से होने वाली थी।

अजय अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर शाम 4 बजे लॉज में आया ता। युवक अपनी प्रेमिका के साथ जब संबंध बना रहा था, तो उसी दौरान बेहोश होकर बेड से गिर पड़ा, जिसके बाद युवती चिल्ला उठी। उसने फौरन ही इसकी सूचना होटल के स्टाफ को दी और उसके डाक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close