जयराम महतो बाल-बाल बचे: विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, विधायक के कई समर्थक घायल, कार्यक्रम से लौटने के दौरान…

Jairam Mahato narrowly escaped: MLA's escort vehicle crashed, many supporters of the MLA injured, while returning from the program...

jairam Mahto Carcade Accident: भीषण सड़क हादसे में डुमरी विधायक जयराम महतो बाल बाल बच गए। जयराम महतो के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, इस घटना में विधायक के कई समर्थक के घायल होने की खबर आ रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना रविवार के देर रात की बताई जा रही है। JLKM अध्यक्ष और डुमरी विधायक दौरे से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है जो एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई वह विधायक की गाड़ी के ठीक आगे आगे चल रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तभी अचानक से एस्कॉर्ट तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके ठीक पीछे ही विधायक जयराम महतो की गाड़ी थी। विधायक के चालक ने मुश्किल परिस्थिति में गाड़ी को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी से पहले ही ब्रेक लगा दिया।

 

जिस गाड़ी में जयराम महतो थे, वह गाड़ी सुरक्षित रही। लेकिन, आगे की गाड़ी में चल रहे चार समर्थक मौजूद थे, जो घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जयराम महतो सरायकेला और चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान धनबाद पुरुलिया रोड पर यह घटना हुई। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए पुरलिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद देर रात सभी घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद जयराम महतो भी अपने समर्थको का लगातार हाल-चाल ले रहे हैं। वह डॉक्टर के साथ लगातार संपर्क में भी है।

Related Articles

close