झारखंड: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में लूट, पिस्टल दिखाकर महिला कर्मचारियों से रुपये से भरा बैग लूटा, CCTV वीडियो आया सामने

Jharkhand: Robbery at petrol pump in broad daylight, bag full of money looted from female employees at gunpoint, CCTV video surfaced

Jharkhand Crime News: दिनदहाड़े पिस्टल की नोंक पर लूट की वारदात हुई है। तीन नकाबपोश लूटरों ने हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक घाटशिला में तीन नकाबपोश युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला कर्मचारी से 25 हजार रुपये लूट लिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें लूटेरे बंदूक हाथ में लेकर लूट की घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। घटना घाटशीला के पोटका थाना क्षेत्र के हाता के पास सुमन फिलिंग स्टेशन के पेट्रोल पंप पर हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे तीन बदमाशों ने ये पूरी घटना को अंजाम दिया। एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लूटेरे पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल पंप की दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार ड्यूटी पर तैनात थीं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे, उन्होंने 300 रुपये का पेट्रोल बाइक में भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद उन्होंने भुगतान के लिए 500 रुपये का नोट दिया, जिसके बाद सेल्समैन ने 200 वापस कर दिए।

 

इसके कुछ ही मिनटों बाद अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर दोनों महिला कर्मचारियों पर तान दी। हथियार देखकर दोनों महिला कर्मचारी घबरा गयी। इस दौरान बैग में रखे पैसे लेकर अपराधी फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक कैश करीब 25 हजार रुपए लूट हुई है।

 

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हवा में पिस्तौल लहराते हुए हाता की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लूटेरों की तलाश में जुट गयी है। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश गमछे से चेहरा ढके हुए है जबकि एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close