,,,लो ले लिया बदला: कंगारुओं का चैंपियंस ट्रॉफी से बोरिया-बिस्तरा बंधा, भारत ने विश्व कप की हार का लिया बदला, भारत पहुंचा फाइनल में…

,,,We took revenge: Kangaroos were eliminated from Champions Trophy, India took revenge of World Cup defeat, India reached the final...

ICC Champions Trophy : भारत चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पहुंच गया है। विराट की जोरदार पारी और हार्दिक पांडया की जबरदस्त धुनाई की बदौलत ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी का टिकट आज कट गया। भारत ने विश्वकप की हार का बदला लेते हुए आस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्राफी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। भारत एक बार फिर मैच का टॉस जरूर हार गया, लेकिन वो मैच जरूर जीत गया। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 265 रनों का टारगेट मिला था। जो उसने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत की ओर से एक बार फिर विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 98 गेंदों पर जबरदस्त 84 रनों की पारी खेली। वो एक शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन एक लंबी शॉट मारने के चक्कर में वो जांपा की गेंद पर लपक लिये गये। श्रेयस अय्यर ने भी 45 रनों की सधी हुई पारी खेली, लेकिन वो भी जांपा की गेंद का शिकार बन गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अक्षर पटेल 30 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित आज अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वो 28 रन बनाकर आउट हो गये। आखिर पलों में केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत को शानदार जीत दिला दी। हार्दिक पांडया ने तो कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने दो लगातार गेंद पर दो लगातार छक्के मारे। हालांकि 28 रन बनकार वो आउट हो गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी अच्छी रही। सामी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 कंगारु बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया। वरुण और जाडेजा ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया। आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्मिथ ने 73 और ऐलेक्स ने 61 रन बनाये। मारनूस ने 29 और बेन ने 19 रन बनाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close