हेडमास्टर- शिक्षक में पटका-पटकी, शिक्षक का टूटा हाथ, कंधे में आयी चोट, छात्र-छात्राओं के सामने बेशर्मों की तरह लड़ते रहे मास्साब…
There was a scuffle between the headmaster and the teacher, the teacher's arm was broken, his shoulder was injured, the teacher kept fighting shamelessly in front of the students...

Jharkhand School News। स्कूल में हेडमास्टर और शिक्षक के बीच जमकर मारपीट हो गयी। बच्चों के सामने हुई इस मारपीट की शिकायत उच्चाधिकारियों तक भी पहुंची है, वहीं इस मामले में कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है। पूरा मामला गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र का है। जहां शिक्षा का मंदिर उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया।
आरोप है कि जमुआ उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक आपस में भिड़ गए। स्कूल परिसर में हुई इस मारपीट में शिक्षक का हाथ टूट गया और कंधे में गंभीर चोट आई। शर्मनाक बात ये है कि छात्र-छात्राओं के सामने ही शिक्षक मवालियों की तरह लड़ते रहे।
क्या है पूरा मामला
शिक्षक लाल बहादुर का आरोप है कि कार्यवाहक प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार यादव ने बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट की और उन्हें गड्ढे में धकेल दिया। इस हमले में उनका हाथ टूट गया और कंधे में चोट आई। उन्हें नगर उंटारी में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शिक्षक संघ और प्रशासन की प्रतिक्रिया
जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) केशर रजा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “फिजिकल टीचर और प्रधानाध्यापक के बीच धक्का-मुक्की की बात सामने आई है। जांच पूरी होने पर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”इस घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता है कि स्कूल में इस तरह की हिंसा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।












