11 की मौत: शादी में जा रहा पूरा परिवार खत्म, भीषण सड़क हादसा में डेढ़ साल के बच्चे समेत 11 की गई जान…

कांकेर: छत्तीसगढ़ में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां के बालोद में बोलेरो कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 10 एक ही परिवार के थे. मरने वालों में एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. ये सभी लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे।

हादसा कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास हुआ. बताया जा रहा है कि परिवार धमतरी के सोरम गांव से बोलेरो में सवार होकर शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहा था. लेकिन बीच में ही एक्सीडेंट हो गया. हादसे में मरने वालों में दो बच्चे और 5 महिलाएं भी शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बुधवार रात ये हादसा हुआ. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है. ये सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए मरकाटोला जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई. जबकि एक की अस्पताल के जाते वक्त जान चली गई. उन्होंने बताया कि सभी के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया…

Related Articles

close