Snake Bite News: मानसून के साथ बढ़ा सांपों का खतरा, 24 घंटे में 5 लोगों को डसा, सभी अस्पताल में भर्ती

Snakebite News: Snake threat rises with the monsoon; 5 people bitten in 24 hours, all hospitalized.

गुमला। मानसून की शुरुआत के साथ ही झारखंड में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। बीते 24 घंटे के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले सांप के काटने के पांच मामले सामने आए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेत, जंगल और घर में बनाया निशाना

पहली घटना रायडीह थाना क्षेत्र के लालडीपा गांव की है। यहां बुधवार सुबह बकरी चराने गई 45 वर्षीय मुनी देवी को जहरीले नाग ने पैर में डंस लिया। दूसरी घटना पूसो थाना क्षेत्र में हुई, जहां 21 वर्षीय रामविलास साहू खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोते समय भी नहीं रहे सुरक्षित

तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव की है। यहां घर में जमीन पर सो रहे 16 वर्षीय सत्यम नायक को तड़के करीब तीन बजे सांप ने काट लिया। चौथी घटना सिसई थाना क्षेत्र के मंगलो गांव में हुई, जहां रात करीब ढाई बजे घर में सो रही 28 वर्षीय करमी उरांव को सांप ने डंस लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पांचवीं घटना सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया गांव की है। 20 वर्षीय सोहन अंसारी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खेत के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांप ने उनके पैर में काट लिया।

 

सभी का अस्पताल में इलाज जारी

सर्पदंश की सभी घटनाओं के बाद परिजनों ने बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी मरीज सदर अस्पताल गुमला में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में बेहद सावधानी बरतें। रात के समय जमीन पर सोने से बचें और घर के आसपास साफ-सफाई रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close