20 जवान घायल: जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, इलेक्शन ड्यूटी में जा रहे जवानों की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कईयों की हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर।एक भीषण सड़क हादसे में 20 जवान घायल हो गये। सभी जवान चुनाव ड्यूटी में लगे हुए थे। जवानों को बसों से लेकर इलेक्शन ड्यूटी के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में जवानों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में 20 जवान घायल हो गये हैं।

हादसा सकरा थाना इलाके के सबहा और सुजावलपुर के बीच NH-28 की है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान असम पुलिस के हैं। समस्तीपुर में चुनाव कराकर सारण लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। आनन-फानन में घायल जवानों को सकरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल जवानों में चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में घायल 11 को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे में ट्रक का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। उसका भी इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।

बाकी का सकरा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में कुल 39 जवान सवार थे।हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुटे। लोगों ने पहले जवानों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया।

Related Articles

close