झारखंड: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 3 युवतियां मुक्त, होटल मैनेजर भी हिरासत में

Jharkhand: Prostitution racket busted at a hotel; 5 arrested, 3 young women rescued, and the hotel manager detained.

Jharkhand News। झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, दो कार और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि बाबा होटल में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और होटल में छापेमारी की गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन आरोपी मौके से गिरफ्तार

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित अनैतिक गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार और वीरेंद्र कुमार (दोनों निवासी नवादा, बिहार) तथा मो. एहतेशाम (निवासी कोडरमा) शामिल हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्रोकर और होटल मैनेजर भी हिरासत में

पुलिस ने देह व्यापार में मध्यस्थता करने के आरोप में कैलाश प्रसाद वर्मा (उरवां निवासी) को हिरासत में लिया। इसके अलावा होटल के मैनेजर रवि कुमार (निवासी गोरहंद, मरकच्चो) को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को होटल से सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने होटल से कंडोम, शराब और खाली शराब की बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टैबलेट, मोबाइल फोन तथा होटल का आगंतुक पंजी (विजिटर रजिस्टर) बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मौके से इस्तेमाल किए गए तीन कंडोम भी जब्त किए गए हैं।

 

दो कार और ई-स्कूटी जब्त

पुलिस ने होटल परिसर से दो चारपहिया वाहन और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की। जब्त वाहनों में BR-27T-9407, JH-02BU-5943 नंबर की कारें तथा JH-02BY-5323 नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल है।

 

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं और अनैतिक गतिविधियों से जुड़े प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका की जांच में जुटी है।

 

स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, छापेमारी एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना पुलिस ने की, जबकि स्थानीय चंदवारा पुलिस को बाद में सूचना दी गई। जिस होटल में कार्रवाई हुई, उसके संचालक का नाम गौरी शंकर वर्णवाल बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close