गुजरात में ISIS के 3 आतंकी गिरफ्तार, देशभर में हमले की साजिश रची थी, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

Three ISIS terrorists arrested in Gujarat; plotted nationwide attacks; learn how the plot unfolded

गुजरात ATS ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ISIS से जुड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। इस कार्रवाई में तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चीन से MBBS की पढ़ाई कर चुका एक डॉक्टर भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस और भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) कई दिनों से इन संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। रविवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर ATS ने अहमदाबाद और बनासकांठा में छापेमारी की। इस दौरान तीनों आतंकियों को पकड़ा गया, जो देश के कई हिस्सों में हमलों की साजिश रच रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद (35), हैदराबाद निवासी; आज़ाद सुलेमान शेख (20), शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी; और सहूल मोहम्मद सलीम खान (23), लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी के रूप में हुई है। ATS के अनुसार, सुलेमान शेख और सहूल खान ने मुख्य आरोपी डॉ. सैयद को हथियार और अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई थीं।

जांच में खुलासा हुआ कि ये तीनों ISIS के दो अलग-अलग मॉड्यूल्स से जुड़े हुए थे और भारत के कई शहरों में हमले की योजना बना रहे थे। जब्त किए गए सामान में तीन पिस्तौल, 30 कारतूस और विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुजरात ATS ने इस ऑपरेशन के जरिए देश में संभावित आतंकी हमले को रोकते हुए एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। अब एजेंसियां इनसे पूछताछ कर इनके नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों का पता लगा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close