49 गर्भवती माता ने कराया ANC, सुरक्षित मातृत्व पर है सरकार का विशेष ध्यान..

पूर्वी सिंहभूम बहरागोड़ा प्रखण्ड के मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एंटिनेटल चेकअप(ANC) कर जरूरी दवा दी गई। कैंप में एएनएम रीता महतो तथा हेमवती महतो ने कुल 49 गर्भवतियों का हीमोग्लोबिन, शुगर, एच आई वी की जांच की।
गर्भवती महिलाओं की जांच कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओ पी चौधरी ने खानपान, बच्चों के पालन पोषण करने के तरीके, साफ सफाई के बारे जरूरी सलाह दिए। सभी गर्भवतियों को गर्भकाल के दौरान पोषण से संबधित जानकारी भी दी गई। मौके पर चिन्मय नायक, मीरा मंडल,हिमांशु महतो,प्रशांत मंडल,बासुदेव साव, सहिया रबीना किस्कू, रश्मि मंडल, दीप्ति नायक, मीणा घाटुयारी, कृष्णा भोल, स्वप्ना बालाएवम अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।










