कांस्टेबल पत्नी ने रेंजर पति को गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते रंगे हाथों पकड़ा, होटल से सड़क तक हाईवोल्टेज ड्रामा, FIR दर्ज
होटल में पत्नी ने रेंजर को महिला मित्र संग पकड़ा, सड़क पर हंगामा, FIR दर्ज, रीवा में रेंजर को पत्नी ने होटल में महिला मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ा। सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और मारपीट के आरोप में FIR दर्ज की गई।

Hotel Controversy: कांस्टेबल पत्नी ने रेंजर पति को होटल में अय्याशी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को गर्लफ्रेंड की बांहों में देखकर आगबबूला हुई पत्नी ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है। जहां एक रेंजर को उसकी पत्नी ने कथित महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर अपनी महिला मित्र के साथ रीवा के एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी को इस बात की खुफिया सूचना मिली। जिसके बाद बिना छुट्टी लिए ही पत्नी सीधे सतना से रीवा पहुंच गईं और होटल में जाकर पति के कमरे का दरवाजा खटखटाया।
बताया जा रहा है कि रेंजर ने पहले कमरे में किसी अन्य महिला के होने से इनकार किया, लेकिन जब पत्नी जबरन अंदर घुसीं तो वहां एक युवती मौजूद मिली। इसके बाद पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और विवाद शुरू हो गया।देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि होटल परिसर से लेकर सड़क तक हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पत्नी का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो रेंजर और उसकी महिला मित्र ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, यह भी आरोप लगाया गया है कि रेंजर ने अपनी महिला मित्र को वहां से भगाने की कोशिश की और बाद में दोनों एक डंपर में बैठकर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेंजर और उसकी महिला मित्र के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Meta Title:
Meta Description:
Focus Keyword:
रेंजर होटल कांड रीवा
Tags:












