JPSC की कथित गड़बड़ी पर अब सुप्रीम कोर्ट की नजर! PIL दाखिल, 14वीं परीक्षा को लेकर बढ़ी हलचल

Ranchi: झारखंड में JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। हरिशरण देवगन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका यानी PIL दाखिल कर मामले की समुचित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। याचिका सामने आने के बाद छात्रों के आंदोलन के बीच इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

याचिका में JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है, ताकि परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट में भी उठा था मामला

JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मामला इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका के जरिए उठाया जा चुका है। सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि आयोग की कुछ परीक्षाएं फिलहाल CID की जांच के दायरे में हैं।

हालांकि, उस समय हाईकोर्ट की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14वीं JPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी

दरअसल, 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्र मामले की निष्पक्ष जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठा रहे हैं।

वहीं, सरकार की ओर से आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत का दौर जारी है। फिलहाल मामले की जांच CID कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL के बाद सबकी नजर इस बात पर है कि याचिका पर अदालत का रुख क्या रहता है और कथित अनियमितताओं को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने से छात्रों के आंदोलन को भी नया कानूनी मोर्चा मिल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close