Ramgarh News: बीच सड़क अचानक कपड़े उतारकर बैठ गया युवक, गर्दन पर रखा चाकू… नौकरी को लेकर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा

Ramgarh: रामगढ़ कैंट क्षेत्र में शनिवार को NH-33 पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने बीच सड़क पर बैठकर ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। युवक ने अपने कपड़े उतार दिए और गर्दन पर चाकू रखकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। युवक का कहना था कि उसने कई बार नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन लंबे समय बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। इतना ही नहीं, उसके आवेदन को लेकर भी उसे कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने बीच सड़क पर यह कदम उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“नौकरी नहीं मिली तो गर्दन काट लूंगा”

युवक बार-बार कह रहा था कि अगर उसे नौकरी नहीं मिली, तो वह अपनी गर्दन काट लेगा। वह काफी देर तक चाकू अपनी गर्दन पर रखे रहा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NH-33 पर मची अफरातफरी

युवक के इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण NH-33 पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने का प्रयास किया।

फिलहाल युवक ने नौकरी को लेकर नाराजगी के चलते यह कदम क्यों उठाया और उसके आवेदन को लेकर क्या स्थिति थी, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों के बीच इसी मामले की चर्चा होती रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close