‘F**king Old Man, मिलने पर थप्पड़ मारूंगी..’ PM मोदी पर CEO की विवादित टिप्पणी से मचा बवाल…बयान पर घिरीं मुग्धा प्रधान… फिर डिलीट किया Instagram अकाउंट…?

‘F*cking Old Man, मिलने पर थप्पड़ मारूंगी..’ CEO ने PM मोदी को गाली और मारने की कही बात, नेटिजन्स ने लताड़ा तो इंस्टा डिलीट कर भागी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हेल्थ और वेलनेस कंपनी iThrive की CEO और फाउंडर मुग्धा प्रधान का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आती हैं। इसी दौरान पीएम मोदी को लेकर की गई उनकी कथित ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मुग्धा प्रधान को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने उनकी भाषा और टिप्पणी की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने इसे उनके व्यक्तिगत राजनीतिक विचारों की अभिव्यक्ति बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल वीडियो में क्या कहती नजर आईं मुग्धा प्रधान?

वायरल वीडियो में मुग्धा प्रधान महिलाओं और बच्चों के गुस्से को दबाने की मानसिकता पर सवाल उठाती दिखाई देती हैं। वह देश में गंदगी, सार्वजनिक व्यवस्था और पर्यावरण जैसे मुद्दों का भी जिक्र करती हैं।

वीडियो के एक हिस्से में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कथित तौर पर कहती हैं कि अगर उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई तो वह उन्हें ‘थप्पड़’ मारेंगी। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री पद से हटने और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने जैसी बातें भी करती दिखाई देती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी इसी टिप्पणी का हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और देखते ही देखते विवाद का केंद्र बन गया।

कौन हैं मुग्धा प्रधान?

मुग्धा प्रधान पुणे से जुड़ी फंक्शनल न्यूट्रिशनिस्ट हैं और हेल्थ-टेक कंपनी iThrive की फाउंडर एवं CEO हैं। कंपनी हेल्थ, न्यूट्रिशन और वेलनेस के क्षेत्र में काम करती है और फंक्शनल न्यूट्रिशन के जरिए स्वास्थ्य समस्याओं के मूल कारणों पर ध्यान देने का दावा करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी की प्रोफाइल के मुताबिक, मुग्धा प्रधान ने फूड साइंस और न्यूट्रिशन में MSc की पढ़ाई की है। वह कॉरपोरेट सेक्टर में भी काम कर चुकी हैं। उनकी प्रोफाइल में TEDx स्पीकर और लेखिका के तौर पर भी जानकारी दी गई है।

सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलोचना

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुग्धा प्रधान की टिप्पणी को लेकर यूजर्स के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा के इस्तेमाल की आलोचना की।

वहीं कुछ यूजर्स ने इसे उनके व्यक्तिगत विचार बताते हुए अलग नजरिया भी रखा। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी टिप्पणी को iThrive की ब्रांड इमेज से जोड़कर भी सवाल उठाए गए।

विवाद बढ़ने के बीच सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया गया कि मुग्धा प्रधान ने अपना Instagram अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि, अकाउंट डिलीट करने के कारण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और मुग्धा प्रधान की कथित टिप्पणी के बाद उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close