पेयजल स्वच्छता विभाग युद्ध स्तर पर करे कार्य अन्यथा जन आंदोलन करने को होंगे बाध्य – आजसू

Sanitation department should work on war footing otherwise people will be forced to protest - AJSU

धनबाद:- गर्मी की आहट के साथ ही जिले के तोपचांची क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है. इस वर्ष मार्च के शुरुआत से ही दुमदुमी के करमाटांड़,तुरी टोला तोपचांची के रंगरीटाड,कलालीबाडी, तांतरी के गोप टोला,चितरपुर के मस्जिद टोला,दास टोला, चैता के खैराबेडा, रामाकुंडा के हुटूंगटूगरी,दामोदरपुर,खरियो बिशनपुर,मानटांड आदि गांवों में पेयजल की स्थिति दयनीय है।

तोपचांची जैसे क्षेत्र में भूगर्भ जल स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है.पेयजल स्वच्छता विभाग ने अबतक कोई तैयारी नहीं है, कहीं भी चापाकल मरमती कार्य नहीं हो पा रहा है. विभाग के पास मेंटेनेंस कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं होने का खुद रोना रो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तोपचांची क्षेत्र में 50% से अधिक चापाकल बंद पड़े हैं. कई चापाकल अभी से ही पानी उगलना बंद कर दिया है. दुुमदुमी पंचायत में आंगनबाड़ी में पानी नहीं है,जिससे ननिहालों को काफी परेशानी हो रही है.नल जल योजना ग्रामीण क्षेत्र में मेंटेनेंस के अभाव में दम तोड़ रहे हैं.विभाग के पास मैनपावर नहीं है,जिससे तोपचांची पंपहाउस में ड्यूटी नहीं हो पा रही है परिणामस्वरूप आम ग्रामीणों को ससमय पानी नहीं मिल पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आजसू नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद महतो ने कहा कि विभाग ने चापाकल से जुड़ी शिकायत के लिए कॉल सेंटर नंबर जारी जरूर किया है,लेकिन धरातल में मरम्मती कार्य ठप है. होली के बाद विभाग युद्ध स्तर से पेयजल से व्यवस्था ठीक करने के लिए कार्य नहीं किया तो जनता के साथ आजसू पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close