5 की मौत, 12 घायल; भिंड में डंपर और पिकअप वैन की टक्कर

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें डंपर और पिकअप वैन के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव के पास नेशनल हाइवे 719 पर हुई, जब कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। इनमें से कुछ लोग वैन में बैठे थे, जबकि अन्य सड़क पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें और उनकी वैन को टक्कर मार दी।

भिंड के एसपी असित यादव ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आकर सड़क पर चक्का जाम करने लगे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। डंपर चालक हादसे के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटवाया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close