गंदगी के बीच तैयार हो रहा था नकली मावा-पनीर, 268 किलो वनस्पति तेल और 510 किलो SMP भी मिला; खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

त्योहार से पहले मिठाई खरीदने वालों सावधान! हापुड़ में रातों-रात खुला मिलावट का बड़ा खेल, 700 KG नकली मावा-पनीर जब्त

Hapur News: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों की मांग बढ़ गई है, लेकिन इसी के साथ मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देर रात खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई ने मिलावट के ऐसे खेल का खुलासा किया है, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। धौलाना तहसील क्षेत्र में तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर टीम ने करीब 700 किलो मिलावटी मावा और पनीर जब्त किया है।

मामला सामने आने के बाद अब उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जो त्योहारों पर बाजार से मावा, पनीर और इनसे बनी मिठाइयां खरीदने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन जिलों की टीम ने देर रात मारा छापा

जानकारी के मुताबिक, खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि धौलाना तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी मावा और पनीर तैयार किया जा रहा है। इस सामान को त्योहारों के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी।

सूचना मिलते ही तीन जिलों की संयुक्त खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय हुई और देर रात धौलाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग ठिकानों पर अचानक छापेमारी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। आरोप है कि बेहद गंदगी के बीच जमीन पर रखकर मावा और पनीर तैयार किया जा रहा था।

700 किलो मावा-पनीर और इतनी सामग्री जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 700 किलोग्राम मिलावटी मावा और पनीर बरामद किया। इसके अलावा मावा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में दूसरी सामग्री भी मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 268 किलो वनस्पति तेल
  • 510 किलो SMP यानी स्किम्ड मिल्क पाउडर
  • रिफाइंड तेल और अन्य संदिग्ध सामग्री

खाद्य विभाग की टीम ने संदिग्ध सामग्री के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

मिठाई की दुकानों तक पहुंचने वाला था मिलावटी माल?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा मावा और पनीर आखिर कहां सप्लाई होने वाला था। अधिकारियों को आशंका है कि इसे त्योहारों के दौरान मिठाइयां तैयार करने के लिए बाजार में खपाया जाना था।

हालांकि, यह सामग्री किन दुकानों या कारोबारियों तक पहुंचने वाली थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

लैब रिपोर्ट के बाद होगी बड़ी कार्रवाई

खाद्य विभाग ने मौके से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सैंपलिंग और छापेमारी का अभियान तेज कर दिया है।

मथुरा में भी पकड़ा गया था मिलावटी पनीर

इससे पहले मथुरा के छाता क्षेत्र में भी पनीर तैयार करने वाली एक फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई थी। वहां से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और अन्य संदिग्ध रसायनों से तैयार किया जा रहा करीब 500 किलो दूषित पनीर बरामद कर नष्ट कराया गया था।

ऐसे में हापुड़ की कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि त्योहारों में बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और पनीर की गुणवत्ता पर आखिर कितनी नजर रखी जा रही है? खाद्य विभाग की लगातार कार्रवाई से मिलावटखोरों में जरूर हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close